आगरालीक्स… आगरा में इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी को खत भेजा, पत्नी के खत पढा तो पैरों के नीचे से जमीन हिल गई, खत में इंजीनियर पति ने तीन तलाक लिखकर भेजा है। महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची, इंजीनियर पति पर 25 लाख रुपये की डिमांड पूरी न करने पर खत से तीन तलाक देने की शिकायत की है।
आगरा के रकाबगंज निवासी रूही फातिमा की शादी 2014 में बेंगलूरु में हुई थी। उसका पति एक शिपिंग कंपनी में इंजीनियर है। उसकी एक बेटी भी है। महिला का आरोप है कि कि शादी के बाद से ही पति लगातार 25 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था।
पैसे न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। करीब दो महीना पहले रूही का देवर उसे आगरा लेकर आया और उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद से पति ने कोई संपर्क नहीं किया, न ही बच्ची के बारे में कुछ पूछा। इंजीनियर पति ने पिछले दिनों खत के जरिए तीन तलाक भेजा दिया। रूही ने इसकी शिकायत बुधवार को पुलिस में की है।