आगरालीक्स….पुलिस विभाग पर कोरोना का कहर-एटा के एएसपी क्राइम राहुल कुमार की मौत. पिछले सप्ताह भाई की भी हुई है मौत. दो छोटी-छोटी बच्चियां
एटा में अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) क्राइम राहुल कुमार की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई. वे सरकारी आवास पर आइसोलेट थे. आज सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक सप्ताह पहले उनके बड़े भाई की कोरोना से मौत हो चुकी है. राहुल कुमार भी वहां गए थे. वहां से लौटने पर उन्हें हल्के लक्षण दिखाई दिए. इस पर वो सरकारी आवास पर ही होम आइसोलेट हो गए. उन्हें कोई ज्यादा समस्या नहीं थी और न ही अस्पताल में भर्ती होने की कोई जरूरत थी लेकिन बुधवार सुबह अचानक व्यायाम करने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. अस्पताल में एएसपी क्राइम की मौत हो जाने पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. राहुल कुमार का गृह जनपद इलाहाबाद है. उनकी पत्नी और दो छोटी-छोटी बच्चियां हैं. अधिकारियों ने उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी है. सुचना मिलने के बाद परिजन एटा के लिए चल दिए हैं.