एटालीक्स… दर्दनाक हादसा, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में दूल्हा सहित चार की मौत, शनिवार को जानी थी बारात।
मैनपुरी के गांव साथनी दलीलपुर के रहने वाले कुलदीप की शनिवार को बारात जानी थी, शादी की खरीदारी के लिए कुलदीप के साथ ही उनके भाई रवि के साथ अन्य परिजन दिल्ली गए थे। गुरुवार को दिल्ली से मैनपुरी लौट रहे थे। एटा में पिलुआ थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कुलदीप सहित चार की मौत
हादसे में कुलदीप, गुलशन के साथ ही छह साल की आराध्या और 11 महीने की नित्या की मौत हो गई। जबकि कुलदीप के भाई रवि, उनके पुत्र आदित्य सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी आ गए, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।