
बुलंदशहर के गभाना बोर्डर के अरनिया थाना क्षेत्र निवासी मनोज राघव पुत्र ठाकुर अनेंद्र पाल सिंह दो भाई हैं। उनके छोटे भाई विनीत उर्फ शेरा गांव में ही रह कर खेती कर रहे थे, उनके एक बेटा और एक बेटी है। मंगलवार को शेरा के खेत में अहेरिया समाज के जानवर घुस आए, उन्हें नौकरों ने निकाल दिया। शाम को शेरा खेत पर पहुंचे, उस समय भी खेत में जानवर थे, इसे लेकर उनका गांव के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया गया। रात को अलीगढ में पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनके शव को लेकर अपने गांव चले गए। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकता भी पहुंच गए। आगरा और अलीगढ से तमाम लोग उनके गांव पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपियों की धरपकड में जुटी हुई है।
Leave a comment