आगरालीक्स… सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बडा ऐलान किया है, वे चुनाव लडने से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है, इसलिए चुनाव में भारी बहुमत से और जिता देना। हर जीत से यह बड़ी होनी चाहिए।
शुक्रवार को क्रिश्चियन मैदान, मैनपुरी में सपा बसपा रालोद गठबंधन से प्रत्याशी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समर्थन में प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा, आकाश आनंद पहुंचे।
यह मेरा आखिरी चुनाव
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मायावती हमारे लिए वोट मांगने आईँ हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आपके इस एहसान को कभी नहीं भूलूंगा। माया ने हमेशा हमारा साथ दिया है।उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। हर बार मैनपुरी के लोग हमें जिताते आए हैं। आखिरी चुनाव में भारी बहुमत से और जिता देना। हर जीत से यह बड़ी होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। हमें नया प्रधानमंत्री बनाना है। नया प्रधानमंत्री बनने से ही नया भारत बनेगा।
न भूलने वाले कांड के बाद भी एक साथ हैं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि न भूलने वाले कांड के बाद भी हम एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। मुलायम सिंह ने सभी वर्गों को जोड़ा है। मोदी की तरह वो नकली पिछडे़ वर्ग के नहीं है। मुलायम ही पिछड़ों के असली नेता हैं।