Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Ex director in UP health service Dr KC Agarwal found dead in Flat in Agra
बिगलीक्स

Ex director in UP health service Dr KC Agarwal found dead in Flat in Agra

144

आगरालीक्स… आगरा में पॉश कॉलोनी के फ्लैट में यूपी हेल्थ सर्विस में डायरेक्टर रह चुके डॉक्टर केसी अग्रवाल का शव बेड पर मिला है, उनके बेटा और बेटी डॉक्टर हैं, वे अपनी पत्नी से अलग फ्लैट में रह रहे थे।

health service 2

आगरा के पॉश एचआईजी फ्लैट में रह रहे यूपी हेल्थ सर्विस में डायरेक्टर रह चुके डॉक्टर केसी अग्रवाल का गुरुवार दोपहर में कमरे में शव मिला, कमरे का गेट न खुलने पर पुलिस का बुलाया गया। कमरे में बेड पर डॉक्टर केसी अग्रवाल का शव पडा हुआ था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,​जिससे मौत का कारण पता चल सके।
फ्लैट में अकेले रह रहे थे डॉक्टर केसी अग्रवाल
डॉ केसी अग्रवाल संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट में अकेले रह रहे थे, उनके बेटा और बेटी हैं, ये दोनों की डॉक्टर हैं, उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ रह रही थी। डॉ केसी अग्रवाल की मौत की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
साथी चिकित्सकों को किया फोन
पुलिस ने डॉ केसी अग्रवाल का मोबाइल चेक किया, सुबह 11 बजे के करीब डॉ केसी अग्रवाल ने अपने साथी​ चिकित्सकों को भी फोन किया , पुलिस जांच में जुटी है, उन चिकित्सकों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे रिटायर डायरेक्टर डॉ केसी अग्रवाल की मौत का कारण पता चल सके।
24 अप्रैल 2018 को महिला चिकित्सका का शव कमरे में मिला
24 अप्रैल 2018 को आगरा में एक महिला डॉक्टर का उनके कमरे में शव मिला है, पास में ही डेढ साल का मासूम बैठा हुआ था। इंजेक्शन लगाकर महिला डॉक्टर की मौत की आशंका है, कमरे में डॉक्टर पति नहीं था। एसएन में महिला डॉक्टर को म्रत घोषित कर दिया, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में 2016 से डॉ मोनिका सिंधू कार्यरत हैं, उनके पति हरविंदर सिदधु भी हॉस्पिटल में ही स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर हैं। डॉक्टर दंपती लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय स्थित क्वाटर में रह रहे थे, उनका डेढ साल का बेटा है। मंगलवार रात आठ बजे बगल के क्वाटर में रहने वाली डॉक्टर की नजर पडी तो डॉ मोनिका अपने बेड पर बेहोश पडी हुई थी। पास में ही उनका डेढ साल का बेटा था, घर पर उनके डॉक्टर पति नहीं थे। उन्होंने हॉस्पिटल के अधिकारियों को सूचना दी, वे डॉ मोनिका को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका ईसीजी सहित अन्य जांच की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इंजेक्शन लगाकर मौत की आशंका
बताया जा रहा है कि डॉ मोनिका के पास में ही इंजेक्शन पडा हुआ था, आशंका है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मौत हो गई, यह इंजेक्शन बेहोशी के दौरान लगाए जाने वाला हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरिठ मेडिकल कॉलेज करना था ज्वाइन
बताया जा रहा है कि डॉ मोनिका ने एमबीबीएस किया है, इसके बाद लेडी लॉयल में 2016 से जॉब कर रहीं थी। 2004 में एसएन में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था, उनके पिता अजय कुमार एयरफोर्स से सेवानिव्रत हैं और जगदीशपुरा में रह रहे थे। उनका नीट से पीजी में सलेक्शन हो गया था, ईएनटी में डिप्लोमा करने के लिए उन्हें मे​रठ मेडिकल कॉलेज जाना था, वे ज्वाइन के लिए आगरा से मेरठ जा रहीं थी और लेडी लॉयल छोड दिया था। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है, सीएमओ डॉ मुकेश वत्स के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Elections for the Agra Division Graduate and Teacher constituencies to be held on 23rd October 2026

आगरालीक्स…. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के चुनाव 23 अक्टूबर को,...

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

error: Content is protected !!