आगरालीक्स.. आगरा के एक पूर्व मंत्री शर्मसार हैं, वे एक सम्मानित लोगों के व्हाटस एप ग्रुप से जुडे हैं। धोखे से उनसे ग्रुप पर अश्लील वीडियो चला गया, आपसे भी हो सकती है गलती, कैसे बचें, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं।
अब नेताओं के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ कदमताल से जोडकर देखा जा रहा है। आगरा के एक पूर्व मंत्री को चुनाव लडना है, वे सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वे कई ग्रुप के साथ जुडे हुए हैं। शहर के एक सांस्क्रतिक लोगों के ग्रुप में उन्होंने एक वीडियो डाला, पूर्व मंत्री के वीडियो को ग्रुप से जुडे लोगों ने डाउनलोड किया तो उनके होश उड गए। यह अश्लील वीडियो था, पूर्व मंत्री को इसकी जानकारी हुई तो वे भी परेशान हो गए। कई लोगों से पूछा कि वीडियो को कैसे हटाया जाए, लेकिन यह मुमकिन नहीं था। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए ग्रुप में मैसेज भेजा कि वे इस वीडियो को डिलीट कर रहे थे और वह ग्रुप में चला गया, इसके लिए माफ कर दें। इस ग्रुप से महिलाएं भी जुडी हुई हैं, धोखे से हुई इस गलती से पूर्व मंत्री शर्मसार हैं और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक समाजसेवी ने अपना ही अश्लील फोटो डाल दिया था
इससे पहले व्हाटस एप ग्रुप पर एक समाजसेवी ने अपना ही अश्लील फोटो डाल दिया था। जिस ग्रुप में फोटो डाला था, उस ग्रुप से महिलाएं भी जुडी हुई थी। इस पर उन्होंने दलील दी थी कि उन्हें कुछ सेक्सुअल प्रॉब्लम थी और डॉक्टर को फोटो भेज रहे थे, लेकिन गलती से ग्रुप में चला गया।
व्हाटस एप पर फोटो, वीडियो भेजते समय रहें सावधान
विशेषज्ञों के अनुसार मल्टी मीडिया फोन से व्हाटस एप ग्रुप पर फोटो और वीडियो भेजते समय सावधान रहें। कम से कम दो बार चेक कर लें कि जिसे फोटो भेजना है, उसी ग्रुप में जा रहा है, इसके लिए एक विकल्प आता है, ओके करने के बाद ही मैसेज जाता है। जब यह सुनिश्चित हो जाए कि सही ग्रुप में मैसेज जा रहा है तभी ओके करें। कई बार मोबाइल पर पसीना और स्क्रीन की समस्या के चलते मैसेज भेजना किसी को होता है और चला किसी अन्य पर जाता है। इससे बचने के लिए ओके करने से पहले जरूर चेक कर लें।
Leave a comment