Tuesday , 20 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Ex Minister Katheria’s Dog Missing, Cops searching for Black Labrador Kaalu in agra
टॉप न्यूज़

Ex Minister Katheria’s Dog Missing, Cops searching for Black Labrador Kaalu in agra

274

mridula 3
आगरालीक्स
….आगरा पुलिस के हाथ में डेढ साल के कालू का फोटो है, उसकी तलाश में खंदारी परिसर से लेकर न्यू आगरा क्षेत्र में पुलिस जुटी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया का डॉगी लापता होने पर थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज की गई है। इस मामले में शनिवार शाम को पुलिस कर्मियों से रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया की पत्नी म्रदुला कठेरिया ने यह कहकर कि पुलिस कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस ढूंढ सकती है तो हमार कुत्ता क्यों नहीं, यह मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। पुलिस कालू की तलाश नहीं कर पाती है या हल्के में लेती है तो मामला गर्माता सकता है।
पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया अंबेडकर विवि के खंदारी परिसर में शिक्षक आवास में रहते हैं। उनके घर पर दो डॉगी हैं, इसमें से एक कालू है और दूसरा भूरा। कालू डेढ साल का लेब्राडोर है। मंगलवार को कालू घर के पास से चोरी हो गया, उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया की पत्नी म्रदुला कठेरिया अपने समर्थकों के साथ थाना हरीपर्वत पहुंची। उन्होंने एसपी सिटी सुशील घुले को तहरीर दी है। डॉगी के चोरी होने का मुकदमा दर्ज कर कालू की बरामदगी के लिए कहा है। एसपी सिटी सुशील घुले के आदेश पर थाना न्यू आगरा में कालू की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने पूर्व मंत्री के आवास और उसके आस पास कालू की तलाश की।
dog 2आजम खां की भैंस ढूंढने वाली पुलिस हमारे कालू की तलाश करे
कालू मंगलवार से गायब है, केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया की पत्नी म्रदुला कठेरिया का कहना है कि यूपी पुलिस कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस ढूंढ सकती है, इसके लिए पुलिस फोर्स लगाया जा सकता है। पुलिस को चाहिए कि हमारे कालू को भी ढूंढे, इसके लिए अलग से पुलिस टीम गठित की जाए।
कालू का साथी उदास
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के पास दो डॉगी हैं, इसमें से एक का रंग काला है, इसे कालू कहते हैं। जबकि दूसरा ब्राउन रंग का है। साथी के गायब होने से दूसर डॉगी भी उदास है। वहीं मंत्री के परिजन भी कालू के गायब हो जाने से परेशान हैं, वे उसकी तलाश में कई दिनों से जुटे हुए हैं। हालांकि, सांसद आगरा से बाहर हैं, वे दिल्ली में हैं। इसलिए उनकी पत्नी म्रदुला कठेरिया ने एसपी सिटी को तहरीर दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Tourist Places in Agra, including the Taj Mahal

आगरालीक्स…आगरा में गुलाबी सर्दी के साथ ही पर्यटन सीजन भी शुरू. आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police have apprehended three cunning fraudsters who swindled people by promising to double their money…#agranews

आगरालीक्स…21 दिन में पैसा डबल…फिल्म फिर हेराफेरी की तरह आगरा में तीन...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A Medical Milestone in Agra, Sarvottam Hospital Performs Advanced Surgery on a One-Year-Old Child for “Hirschsprung Disease”

आगरालीक्स…आगरा में पहली बार 1 वर्षीय बच्चे की हिर्शस्प्रुंग रोग की लैप्रोस्कोपिक-असिस्टेड...

टॉप न्यूज़

Ramlila Agra 2026: The grand enactment of the darshan of Mata Janaki and the burning of Lanka in Ashok Vatika captivated the hearts

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में बजरंगबली के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण...

error: Content is protected !!