Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Expenses limit for assembly election raises to Rs 28 lakh per candidate
बिगलीक्स

Expenses limit for assembly election raises to Rs 28 lakh per candidate

आगरालीक्स….. आगरा में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी 28 लाख तक खर्च कर सकेंगे, आज गल्ला मंडी में मॉक पोल होगा, इसमें ईवीएम के बारे में जानकारी और पहली बार ईवीएम से वोटर लिस्ट भी निकलेगी, इसका ट्रायल कराया जाएगा। कोलकाता से 1410 मशीनें मिली हैं। इन्हें शहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में लगाई जाएंगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा 16 लाख रुपये थी, तो इस बार 28 लाख रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश जारी किया है।
बांस बल्ली से लेकर खाने के खर्चे से होगा व्यय का आकलन
चुनावी व्यय की गणना किस आधार पर होगी, इसकी सूची भी जारी की जाएगी। इसमें बांस-बल्ली से लेकर कुर्सी, खानपान सहित अन्य वस्तुओं के रेट तय किए हैं। आयोग की व्यय टीमें इसी आधार पर गणना करेंगी और प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर से मिलान किया जाएगा। खर्च को कम दिखाने पर नोटिस जारी किया जाएगा।
कालधेन पर डीएम को लगाना होगा अंकुश
डीएम को निर्देश दिए हैं कि विस चुनाव में कालेधन के प्रयोग पर अंकुश लगाया जाए, सार्वजनिक स्थलों पर बैनर व पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DA VINCI Robotic surgery start in Yatharth Shantived Institute of Medical Sciences, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के यथार्थ शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, आगरा...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर...

बिगलीक्स

Agra News: Businessman son duped Rs 4.25 crore in Mobile game in Barhan Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra

आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये,...

error: Content is protected !!