आगरालीक्स…(27 May 2021) यूपी के इस जिले में होम आइसोलेट मरीजों के लिए भेज दी एक्सपायरी दवा. मामला सामने आया तो मचा हड़कंप. अब नोटिस पर नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने भेजी दवाएं
आगरा के एटा जिले से स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां के स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट मरीजों के लिए दवाओं की किट में एक्सपायरी दवा भेज दी. जब इसकी जानकारी सामने आई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. आनन—फानन में जहां—जहां दवा भेजी गई थी वहां से दवाएं वापस मंगाई गईं और दूसरी किट भेजी गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के साथ—साथ संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वार ा दवा की किट भेजी जा रही है. बुधवार को भी दवाओं की किट भेजी गई थी. यहां के एक संक्रमित ने जब किट खोलकर देखी तो दवाओं की एक्सपायरी चेक की तो इसमें एक दवा विटामिन बी कांप्लेक्स टेबलेट के पत्ते एक्सपायरी डेट के थे. उनमें एक्सपायरी डेट जनवरी 2021 थी.
कोविड कंट्रोल रूम पर दी सूचना
इधर मामला सामने आने के बाद संक्रमित ने इसकी सूचना एटा के कोविड कमांट एंड कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी. एक्सपायरी दवा की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. आनन—फानन में टीमों को घर भेजकर दवा को वापस मंगाया गया. इधर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अमृत सिंह, मलेरिया निरीक्षक गजेंद्र सिंह, श्यामसुंदर व दीपक कुमार, फील्ड वर्कर श्रीपाल और उमेश कुमार को नोटिस जारी कर दिया गया है. सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि एक्सपायरी दवा वितरण का मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच की जा रही है. जहां भी लापरवाही हुई होगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. एक कमेटी बनाई गई है. तीन दिन में जांच रिपोर्ट आएगी. वहीं डीएम ने भी मीडिया को दी जानकारी में बताया कि इस संबंध में हेल्थ डिपार्टमेंट से बात की गई है.