आगरालीक्स…आगरा में अपनी आंखों की जांच फ्री में चेक कराएं. जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र जांच चिकित्सा शिविर 31 जनवरी को.
जानकी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तहत निशुल्क नेत्र चेकअप शिविर का आयोजन 31 जनवरी 2025 को आगरा के रोहता बाग स्थित जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल में लगने जा रहा है. शिविर में आंखों का चेकअप किया जाएगा और अन्य जरूरी जांचें भी फ्री में कराई जाएगी.
डॉ. श्राफ आई केयर इंस्टिट्यूट वृंदावन द्वारा जानकी देवी मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से इस शिविर का आयोजन हो रहा है. शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा संपूर्ण आँखों की जाँच एवं परामर्श निःशुल्क आयुष्मान भारत, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं ECHS कार्ड धारकों के लिए विशेष सुविधा होगी. शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा.
संपर्क करें — 8171607676, 9258109265, 9536958767