आगरालीक्स…आगरा के एंथला अपार्टमेंट निवासी श्रीमती धीरज जैन के नेत्रदान से दो अंधकारामय जिंदगियां होंगी रोशन…
एंथला अपार्टमेंट, सेक्टर- 12 निवासिनी धीरज जैन (71) पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार जैन का रविवार को निधन हो जाने पर उनके सुपुत्र निदित जैन ने हेल्प आगरा संस्था के नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन से नेत्रदान प्रकिया पूरी कराने के लिए संपर्क किया। सूचना पर हेल्प आगरा के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा व डाक्टर टीम द्वारा नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई गई। उनके नेत्रदान से दो अंधकारमय जिन्दगियों में उजाला होगा।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महासचिव गौतम सेठ व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने लोगों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है। नेत्रदान के लिए कहीं नहीं जाना पड़ता। सूचना पर डाक्टर्स टीम खुद नेत्रदानी के पास पहुंचती है। नेत्रदान के लिए 9319111000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।