आगरालीक्स ……आगरा में एसिड अटैक पीडिताओं ने दुनिया को दिखा दिया है कि जिंदगी का अंत नहीं होता, हर बार एक नई शुरूआत होती है, उडने के लिए आसमान होता है और जीने के लिए पूरा जहां। आगरा में चल रहे शिरोज हैंगाउट में मंगलवार को फेसबुक की टीम पहुंची। सर्दी के साथ बारिश की आहट के बीच एसिड अटैक पीडिताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे यहां कापफी देर तक ठहरे, कॉफी का आनंद लिया। एसिड अटैक पीडिताओं के हौसले को सलाम किया। वे यहां फेसबुक की एमडी कीर्थिगा रेडडी के साथ पहुंचे थे, पफेसबुक के 30 सदस्यीय टीम ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया था।
दरअसल आगरा में शीरोज हैंगआउट कैफे को पांच एसिड अटैक पीड़ित चला रही हैं. इस कैफे को स्टॉप एसिड अटैक कैंपेन और छांव फाउंडेशन संचालित कर रही है.
देश में यह इस तरह का पहला प्रयोग है और धीरे धीरे लोकप्रिय हो रहा है. कैफे में खाना बनाने और ग्राहकों को भोजन परोसने और प्रबंधन का काम एसिड अटैक पीड़ित ही करती हैं. यह कैफे इन पीड़ितों को समाज में नई पहचान और लड़ाई लड़ने की ताकत दे रहा है, इससे उनकी आर्थिक मदद भी हो रही है.
Leave a comment