आगरालीक्स….(Agra News 5th October). फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाटसएप छह घंटे के आउटरेज के बाद सुबह पांच बजे रीकनेक्ट हो गया। सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पोस्ट डालकर दी जानकारी, जानें कारण.
दुनिया भर में भारतीय समय के अनुसार सोमवार रात 9.15 बजे फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम ठप हो गया। मैसेज जाना और आना बंद हो गया, फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर खोलने पर सर्वर एरर आने लगा, कुछ ही देर में यूजर्स परेशान हो गए।
सर्वर डाउन या कुछ और कारण, अभी स्पष्ट नहीं
फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम ये तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक का स्वामित्व है। कई घंटे बाद भी फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम के रीकनेक्ट न होने पर यूजर्स परेशान होने लगे, अमेरिका के बाजार में फेसबुक के शेयरों में गिरावट दर्ज होने लगी। इसके साथ ही कई तरह की खबरें भी आने लगी। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने से यह समस्या हुई, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम किस कारण से ठप हो गए और कई घंटे तक बंद रहे।

सीईओ ने डाली पोस्ट, कहा फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम शुरू हो गए हैं
मंगलवार सुबह 5 बजे के बाद सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट डाली, इसमें उन्होंने लिखा है कि फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अब आनलाइन शुरू हो चुेक हैं, असुविधा के लिए क्षमा करें, मुझे पता है कि आप उन लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं जिनकी आप परवाह करते हैं।
Facebook, Instagram, WhatsApp and Messenger are coming back online now. Sorry for the disruption today — I know how much you rely on our services to stay connected with the people you care about. Mark Zuckerberg, CEO
6.23 अरब यूजर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम के मंथली 6.23 अरब यूजर्स हैं। इन यूजर्स में सबसे ज्यादा फेसबुक के यूजर्स हैं। फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जबकि व्हाटसएप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर्स हैं। छह घंटे तक भारत सहित दुनिया भर में फेसबुक, व्हाटसएप और इंस्टाग्राम के 6.23 अरब यूजर्स परेशान रहे।