Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Fake currency racket busted in Agra, 2 held with Rs 1.50 Lakh fake notes
बिगलीक्स

Fake currency racket busted in Agra, 2 held with Rs 1.50 Lakh fake notes

129

आगरालीक्स …आगरा में नकली नोट के सप्लायर युवक युवती पकडे गए हैं, इनके खुलासे से पुलिस के होश उडे हुए हैं। ये दिल्ली से 100 रुपये के नकली नोट लेकर कानपुर जा रहे थे, आगरा पुलिस ने वॉल्वो से युवक और युवती और पकड लिया।
सोमवार को आगरा पुलिस को नकली नोट के सप्लायर की सूचना मिली थी, इस पर पुलिस सतर्क हो गई। दिल्ली से आगरा आते ही वॉल्वो को पुलिस ने रोक लिया, पुलिस ने वॉल्वो से दिल्ली निवासी मुबशरा और पानीपत निवासी राकेश गोयल को दबोच लिया, ये दोनों की नकली नोट के सप्लायर गैंग से जुडे हुए हैं। इनके पास से 1. 50 लाख रुपये मिले हैं।
मुबशरा एस्कोर्ट का करती थी काम
मुबशरा ने पुलिस को बताया कि वह एस्कोर्ट का काम करती थी और पर्यटकों के साथ जाती थी, इसी बीच उसका संपर्क नकली नोट के सप्लायर से हुआ। इसमें कम समय में अच्छी कमाई होती थी, इसके बाद वह अपने ब्वायफ्रेंड राकेश के साथ नकली नोट की सप्लाई करने लगी।

fe
16 फरवरी को एनआईए ने पकडी महिला सप्लायर
आगरा में नेशनल इवेस्टीगेशन एजेंसी और यूपी एटीएस ने बडी कार्रवाई की। टीम ने नकली नोटों के मास्टर माइंड की महिला साथी फातिमा को आगरा से गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही है, मास्टर माइंड की साथी महिला लंबे समय से आगरा के एत्माउददौला के सुशील नगर में रह रही थी। नकली नोटों को कहां खपाया जाता था, इसकी जांच की जा रही है।
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की कोलकाता ब्रांच और एंटी टेरेरिस्ट स्कवैड (एटीएस) की आगरा इकाई ने गुरुवार को छापा मारा है। यहां से शेर अली की पत्नी फातिमा उर्फ लीची (41) को पकडा है, वह जाली करेंसी को सब्जी मंडी में खपाती थी।
लीची का मायका बांग्लादेश के चापई नवाबगंज जिले के शिवगंज में है। उसके पड़ोसी अनवार उल इस्लाम (50) को 18 जनवरी 2016 को बांग्लादेश बार्डर पार करते समय पश्चिम बंगाल पुलिस ने दो लाख की जाली करेंसी के साथ पकड़ा था। उससे पूछताछ में ही लीची का नाम सामने आया था। 25 फरवरी को यह केस एनआईए के सुपुर्द कर दिया गया। अनवार उल की गिरफ्तारी के बाद जाली करेंसी की सप्लाई का काम नवाबगंज के अपल शेख उर्फ एप्पल ने संभाल लिया। भारत सरकार के कहने पर शेख को बांग्लादेश पुलिस ने दस दिन पहले आठ फरवरी को गिरफ्तार किया है। वह ढाका जेल में बंद है। इसके बाद एनआईए की कोलकाता शाखा के डिप्टी एसपी कंचन मित्रा से मिले इनपुट पर आगरा एटीएस के इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने फातिमा के बारे में जानकारी की। उसके फोटो और वीडियो भेजे। एनआईए ने अनवार को इन्हें दिखाया। उसने फोटो फातिमा के बताए। इसके बाद गुरुवार सुबह एनआईए और एटीएस की टीम ने फातिमा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास बंद किए जा चुके 1000-1000 के दो नोट मिले। यह गिरोह नोटबंदी के बाद नई करेंसी नहीं छाप पाया था। फातिमा सब्जी बेचती है। वह जाली करेंसी को सब्जी मंडी में खपाती थी। उसे 2700 रुपये असली के बदले एक हजार के दस नकली नोट मिलते थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!