आगरालीक्स ..आगरा में पासपोर्ट बनवाने के लिए लगाए गए फर्जी दस्तावेज पकडे गए हैं। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों के फर्जी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।
आगरा के बिजलीघर पासपोर्ट कार्यालय में फरवरी 2018 में पासपोर्ट कार्यालय शुरू किया गया है, यहां आवेदन करने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद गाजियाबाद स्थित कार्यालय भेज दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जांच के दौरान एक युवक की हाईस्कूल की माक्र्सशीट में डेट बदली हुई थी, दूसरे केस में एक महिला के आवेदन में भी हाईस्कूल के गलत प्रमाण पत्र थे, इसी तरह का एक और केस पकडा गया है। इस तरह तीन केस पकडे गए, इन सभी के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।
पासपोर्ट के लिए चाहिए चार डॉक्यूमेंट
अब जनरल कैटेगरी में एक हफ्ते के भीतर नया पासपोर्ट हासिल किया जा सकेगा। इसके लिए केवल चार डॉक्युमेंट्स देने होंगे। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और एक एफिडेविट शामिल है। सुषमा स्वराज ने भी यह इन्फॉर्मेशन कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर हैंडल पर भी दी थी।
1 यदि आधार, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड के अलावा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होने का एक एफिडेविट देते हैं, तो हम आपको पासपोर्ट जारी कर देंगे।
पुलिस के लिए एम-पासपोर्ट ऐप
सरकार ने पुलिस वेरीफिकेशन प्रोसेस में होने वाली देरी को खत्म करने के लिए एक ऐप बनाया है। इस ऐप को एम-पासपोर्ट नाम दिया गया है। इस ऐप से पुलिस वेरीफिकेशन करने के तुरंत बाद अपनी रिपोर्ट अफसर को भेज देगी। रिपोर्ट ऑफिस को मिलने के बाद पासपोर्ट इश्यू कर दिया जाएगा।
तीन दिन में तत्काल पासपोर्ट की सुविधा
अब आगरावासी तीन दिन में पासपोर्ट बनवा सकेंगे, आधार कार्ड के अलावा दो और पहचान पत्र देने होंगे। तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए 3500 रुपये का शुल्क जमा होगा। विदेश मंत्रालय ने तत्काल पासपोर्ट सेवा में संशोधन करते हुए राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट प्रथम संशोधन नियम 2018 में गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुडे आगरा सहित 13 जिलों में तत्काल पासपोर्ट तैयार करने का समय कम कर दिया है। अभी तक तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए सात दिन का समय और 3500 रुपये का शुल्क जमा होता है। अब इसी शुल्क पर तीन दिन में तत्काल में पासपोर्ट बन सकेगा। इसके साथ ही आधार कार्ड के अलावा निर्धारित 10 में से दो पहचान पत्र ही जमा करने होंगे।