
करीब सात महीने पहले होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान के धाकरान चौराहे पर स्थित एलोरा गेस्ट हाउस में एक युवक अपनी 66 साल की मां को लेकर पहुंचा। उसने अपना नाम अविनाश जोशी और ग्रह मंत्रालय में कार्यरत आईपीएस बताते हुए जमीन के मामले में आगरा आने की बात कही और होटल में कमरा ले लिया। वह यहां करीब एक महीने तक रहा, होटल का बिल 40 हजार रुपये तक पहुंच गया, उससे बिल मांगा गया तो वह होटल से चला गया और रुपये वापस करने के लिए कह गया है।
छह महीने से होटल बंगाल लॉज में रह रही मां
इसके बाद वह अपनी मां को लेकर थाना रकाबगंज के सामने मोहम्मद अमीन खान के होटल बंगाल लॉज में आ गया। यहां अपनी मां को कमरा नंबर 106 में ठहरा दिया, इसके बाद वह गायब हो गया है। उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे होटल कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने एडीएम सिटी से शिकायत की है, इस मामले की जांच एसपी सिटी सुशील घुले कर रहे हैं।
नौकरी लगवाने का झांसा
खुद को आईपीएस बताने वाले युवक ने होटल में काम करने वाले कर्मचारियों को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह उन्हें घुमाता रहा, लेकिन किसी की नौकरी नहीं लगाई।
कहां जाएंगी बूढी मां
होटल वाले बुजुर्ग महिला को बाहर निकल दें तो वह कहां जाएंगी, यह बडा सवाल है। इस पर उन्हें ओल्ड एज होम भेजा जाएगा, इसके लिए होटल कारोबारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment