Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ fake mobil oil factory busted in agra, 12 arrest#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

fake mobil oil factory busted in agra, 12 arrest#agranews

341

आगरालीक्स…(2 June 2021 Agra) आगरा में नकली को असली बनाने का चल रहा था बड़ा खेल. कंपनियों के खाली डिब्बों को नकली माल से भरकर करते थे पैक. 12 अरेस्ट

चेकिंग के दौरान पकड़ा टैम्पो
आगरा की एसओजी टीम और थाना खंदौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नकली मोबिल आयल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 12 लोगों को अरेस्ट कर भारी मात्रा में नकली मोबिल आयल व निर्माण करने वाले उपकरण बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार थाना खंदौली पुलिस को चेकिंग के समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक टैम्पो, जिसमें विभिन्न कम्पनियों के नकली मोबिल आयल के डिब्बे भरे हुए हैं, जिन्हें लेकर वह इंटरचेंज की तरफ आ रहा है. यदि जल्दी की जाय तो गिरफ्तार किया जा सकता है. इस पर पुलिस ने तत्काल बताए गए स्थान पर बैरियर लगाकर चैकिंग शुरू कर दी. कुछ समय बाद एक टैम्पो इन्टरचेंज की तरफ आता हुआ दिखायी दिया. पुलिस टीम द्वारा टैम्पो को रोक लिया गया जिसमें कुल तीन लोग सवार थे. गाड़ी के ढाला में काफी मात्रा में मोबिल आयल के कार्टून भरे हुए थे. पुलिस ने इनके कब्जे से 11 हजार रुपये भी बरामद किए.

पीली पोखर में चल रही थी फैक्ट्री
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर तीनों ने अपने नाम अरमान पुत्र उस्मान अली, निवासी इस्लाम नगर टेढी बगिया थाना एत्माद्दौला, सनी अहमद पुत्र इशरार अहमद निवासी गुदड़ी मन्सूर खां थाना छत्ता व इकरार पुत्र अब्जाल निवासी नई बस्ती बिरछी गली थाना कोतवाली बताया. बरामद माल के संबंध में उन्होंने बताया कि टैम्पों के अंदर कार्टून बाॅक्सों में जो मोबिल आयल रखा हुआ है, वह नकली है. हम तीनों इस नकली मोबिल आयल के कार्टून बाॅक्सों को बेचने के लिए जा रहे थे. जैसा ग्राहक मिल जाता है वैसे दामों पर बेच देते. उन्होंने बताया कि यह नकली माॅबिल आयल हम अपनी पीली पोखर स्थित फैक्ट्री से लाये हैं, जहां पर हमारे साथी नकली मोबिल आयल बनाते एवं पैकिंग करते हैं.

पुलिस ने फैक्ट्री से नौ लोग पकड़े
इस पर पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताए गई फैक्ट्री पर छापा मारा. पुलिस टीम द्वारा योजना बनाते हुए फैक्ट्री के अन्दर प्रवेश किया एवं खुले हुए गेट की ओट लेकर देखा कि 11 व्यक्ति नकली माॅबिल बनाते हुए अपने— अपने काम पर लगे हुए हैं। कटे ड्रमों में मोबिल आयल भर रहे हैं, पैकिंग आदि का कार्य कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेर कर एक बारगी दबिश देते हुए 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं 02 अभियुक्त फरार होने में सफल रहे.

ऐसे कर रहे थे नकली माल तैयार
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया यह फैक्ट्री फरार अभियुक्त शारिक संचालित करता है. हम सभी लोग और फरार अभियुक्त शकील मिलकर पार्टनरशिप में नकली मोबिल आयल बनाने का का काम करते हैं. हम लोग श्यामनगर स्थित आयल कम्पनी से सस्ते दामों में कच्चा आयल खरीदते हैं, फिर उसे अपनी फैक्ट्री में लाकर नकली मोबिल आयल बनाकर खरीदे गये पुराने डिब्बों को नया बनाकर उस पर फर्जी तरीके से कम्पनी
लेवल लगाकर उसमें आयल भर देते हैं.

फैक्ट्री से ये माल किया बरामद
48 ड्रम खाली 200 ली0,
02 ड्रम आधे-आधे भरे 100-100 ली0,
01 ड्रम पूरा भरा 200 ली0,
300 कार्टून जिसमें 4 टी हीरो के कुल 6000 डिब्बे
200 कार्टून जिनमें कैस्ट्रोल के कुल 4000 डिब्बे
02 अदद कीप,
04 अदद आधे कटे ड्रम जिनमें 02 ड्रमों में करीब 10-10 ली0 मोबिल आयल,
02 अदद मशीन लेवल लगाने वाली
05 लीटर के कुल 1200 डिब्बे
20-20 लीटर के कुल 60 डिब्बे तथा एक बड़ी बोरी में डिब्बों के ढक्कन बरामद हुए.

इस संबंध में थाना खंदौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये लोग हुए अरेस्ट

  1. अरमान पुत्र उस्मान अली नि0 इस्लाम नगर टेढी बगिया थाना एत्माद्दौला आगरा।
  2. सनी अहमद पुत्र इशरार अहमद नि0 गुदड़ी मन्सूर खां थाना छत्ता जनपद आगरा।
  3. इकरार पुत्र अब्जाल नि0 नाला र्नइ बस्ती बिरछी गली थाना कोतवाली जनपद आगरा
  4. समीर पुत्र राजा नि0 घटिया मामूभांजा कासिम वाली मस्जिद के पास मण्टोला आगरा।
  5. शाहरूख पुत्र वसीम नि0 जीनखाना थाना छत्ता आगरा।
  6. मुजीब पुत्र खलील नि0 नाला नई बस्ती थाना कोतवाली आगरा।
  7. वसीम पुत्र मौ0 समीर पहलवान नि0 जीन खाना थाना छत्ता आगरा।
  8. कादिर पुत्र शकील नि0 नाला नई बस्ती पीर की गली थाना कोतवाली आगरा।
  9. मुईन पुत्र नौशाद नि0 घटिया मामू भांजा थाना मण्टोला आगरा।
  10. कादिर उर्फ गुड्डू पुत्र मौ0 सलाम नि0 जीन खाना थाना छत्ता आगरा।
  11. जीशान पुत्र खलील नि0 नाला र्नइ बस्ती थाना कोतवाली आगरा।
  12. शोहिद उर्फ अल्लू पुत्र इसरार नि0 गुदड़ी मन्सूर खां थाना छत्ता आगरा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!