आगरालीक्स… आगरा में 40 साल कि किसान ने आत्महत्या कर ली, उस पर कर्ज था, सुबह किसान का शव खेत में पेड से लटका मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के अछनेरा के नगला बुदधा के 40 वर्षीय किसान होम सिंह पर कर्ज था, फसल अच्छी न होने से वह कर्ज वापस नहीं कर सका था। बुधवार सुबह खेत पर होम सिंह का पेड पर शव लटका हुआ मिला, ग्रामीणों ने शव नीचे उतारा तब तक मौत हो चुकी थी। इससे पहले भी आगरा में कर्ज के कारण किसान की मौत हो चुकी हैं।
पिछले साल किसान ने की आत्महत्या
आगरा में एक किसान की आलू की फसल बिजली के खंभे लगाते समय नष्ट हो गई, उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। मायूस होकर किसान ने बिजली के खंभे से अपनी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
बाह क्षेत्र के थाना जैतपुर के अन्तर्गत गोपालपुरा(चौबे का पुरा )निवासी किसान विनोद पुत्र पोतई उम्र 45 बर्ष के 8 बीघा खेत में आलू की फसल थी। पडोसी खेत में बडी बिजली की लाईन के लिए खंभे लगाए जा रहे थे। खंभों कोलगाने का सामान वाहनों द्वारा किसान विनोद के आलू के खेत से होकर आ रहा था, इससे उसकी तीन वीघा आलू फसल बर्बाद हो गई। इस पर उसने कर्मचारियों से मुआवजा मांगा, परिजनों का आरोप है कि मुआवजे को लेकर कर्मचारियों से उसका झगडा भी हुआ था। गुरुवार दोपहर को विनोद अपने घर पर लगे बिजली के खंभे पर शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।