आगरालीक्स…किसानों के समर्थन में कई विदेशी सेलिब्रिटीज के ट्वीट, कई ऐसे जो कभी इंडिया भी नहीं आए. क्या ये विदेशी प्रोपेगेंडा है?..बाॅलीवुड का रिएक्शन-एकजुट होने का समय
70 दिनों से अधिक समय से दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन की गूंज हाॅलीवुड तक पहुंच गई है. हाॅलीवुड सिंगर रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट कर भारत में हलचल मचा दी है. रिहाना ही नहीं बल्कि नाॅर्वे की 18 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, हाॅलीवुड एक्ट्रेट अमांडा, वकील और अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस और पोर्न स्टार मिया खलीफा ने किसानों समर्थन में अपने ट्वीट किए हैं. इन्होंने कहा कि हम भारत में चल रहे इस आंदोलन के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं.
इधर विदेशी सेलिब्रिटीज के एक के बाद एक ट्वीट को भारत के विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है और इसे भारत के खिलाफ विदेशी प्रोपेगेंडा बताते हुए एकजुट होने को कहा है. विदेश मंत्रालय की इस बात का समर्थन भारतीय सेलिब्रिटीज भी करने लगे हैं. कंगना रानावत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करन जौहर, एकता कपूर सहित कई भारतीय कलाकारों ने भी इसे प्रोपेगेंडा से सतर्क रहने और एकजुट होने को कहा है. सभी ने कहा है कि ये हमारे देश का निजी मामला है और इसे सुलझाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं हमें उसका समर्थन करना चाहिए न किस किसी विदेशी प्रोपेगेंडा के चक्कर में फंसे. एकजुट रहें सभी.