आगरालीक्स…(12 October 2021 Agra News) आगरा में तहसीलदार के खिलाफ 14 दिन से धरना व कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं अधिवक्ता. आज भी रहा जारी…
फतेहाबाद तहसील के तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर आज 14वें दिन अधिवक्तओं का धरना व कार्य बहिष्कार का प्रदर्शन जारी रहा. तहसील फतेहाबाद के अधिवक्ताओं ने शासन व प्रशासन से स्थानांतरण की मांग की है. फतेहाबाद तहसील संघ के अध्यक्ष एडवोकेट धर्म सिंह राजपूत का कहना है कि तहसीलदार द्वारा अपने पद का अनुचित प्रयोग कर भ्रष्टाचार जैसे काम किए जा रहे हैं. जब तक उनका स्थानांतरण नहीं होता तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. फतेहाबाद के अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन में तहसील सदर आगरा की बार एसोसिएशन, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन आगरा मंडल ने कार्य बहिष्कार कर सहयेाग देते हुए तहसीलदार फतेहाबाद के स्थानांतरण की मांग शासन व प्रशासन से की.
ये लोग रहे शामिल
धरने में मोहन सिंह, रामबाबू वर्मा, महासिचव केशव देव, जगदीश धाकरे, ज्ञानदेव धाकरे, मंतिराजे सिंह, जयपाल यादव, शैलेश वशिष्ठ, दिनेश पाठक, देवेंद्र सिंह गूजर, महेश पाठक, प्रेम सेवक शर्मा, मनोज परिहार, सत्यवीर सिंह, निरंजन सिंह तोमर आदि अधिवक्त रहे.