मथुरालीक्स…वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन के बाद महिला श्रद्धालु की मौत. सीढ़ियां चढ़ते समय बिगड़ी तबीयत और अचेत होकर गिरी…
वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर सीढ़ियां चढ़ते समय एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई. अचेत होकर गिरने के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को आई थी.
मृतक महिला की पहचान दिल्ली के मधुबन की रहने वाली शालिनी सिक्का के रूप में हुई है. महिला के साथ आई केयरटेकर रेखा ने बताया कि शालिनी सिक्का बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद गेट नंबर 4 की ओर सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठते ही अचेत होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.