आगरालीक्स…(30 October 2021 Agra News) आगरा में दुल्हन की तहर सजे मार्केटस. दिवाली पर रविवार को होगी अब तक की सबसे बंपर शॉपिंग..धनतेरस का भी इंतजार
दिवाली में कुछ ही दिन शेष हैं. बाजारों में खरीददारों की भीड़ लगी हुई है तो वहीं मार्केट्स भी दुल्हन की तरह सजे हुए हैं. आकर्षक रोशनी और लाइट्स बाजारों को और भी आकर्षित बना रही हैं. इधर खरीदारी भी बढ़ने लगी है. 31 अक्टूबर यानी कल संडे है. ये दिवाली से पहले का आखिरी वीकेंड है. संडे को छुट्टी होने के कारण बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ने के पूरे चांस हैं. व्यापारियों की मानें तो रविवार को बंपन शॉपिंग की जाएगी. इसके अलावा मंगलवार को धनतेरस पर भी करोड़ों के बिजनेस होने की संभावना है.
कपड़ों की खरीददारी सबसे ज्यादा
इस समय ज्वैलर्स, गारमेंट और आटोमोबाइल बाजार में सबसे ज्यादा रौनक दिखाई दे रही है. दीपावली पर नए कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. इसलिए कपड़ों की जमकर खरीददारी हो रही है. रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है. ब्रांडेड गारमेंट्स के शोरूम्स पर ज्यादा खरीददार पहुंच रहे हैं. इस समय कोई भी टेलर खाली नहीं है. अधिकांश टेलरों के यहां बुकिंग फुल चल रही है. नए कपड़े खरीदकर सिलवाना अब कठिन दिखाई दे रहा है. जिन लोगों ने पहले कपड़े खरीदकर सिलाई के लिए दिए हैं उनके कपड़े दीपावली से पहले देने के लिए टेलर व्यस्त हैं.
ज्वैलरी की भी अच्छी बिक्री
ज्वैलर्स के शोरूम पर भी बिक्री हो रही है लेकिन ज्यादातर लोगों ने धनतेरस के दिन गहने खरीदने का मन बनाया है. इस बार सोने और चांदी के आकर्षक गणेश लक्ष्मी वाले सिक्के भी मार्केट्स में आए हुए हैं जो कि कस्टमर्स को सबसे अधिक पसंद आ रहे हैं. इसके अलावा चांदी के लक्ष्मी गणेश भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. एक अनुमान के मुताबिक इस बार धनतेरस पर आभूषण का कारोबार दो सौ करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है.
आटो मोबाइल सेक्टर भी गुलजार
इसी तरह आटोमोबाइल बाजार पर धनतेरस व दीपावली के दिन खरीद के लिए बाइक, स्कूटर और कारों की बुकिंग करा रहे हैं. यहां कस्टमर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक आफर्स भी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा आसान रूप से ईएमआई भरने की भी बात कही जा रही है.