आगरालीक्स…(14 February 2022 Agra News) आगरा में आज से छोटे बच्चों के स्कूल भी खुल गए, जानें किन मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में चलेंगी अभी आनलाइन कक्षाएं
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर कंट्रोल में है, इसके चलते 44 दिन बाद सोमवार से मिशनरी, कान्वेंट सहित सरकारी स्कूल नर्सरी से लेकर सभी कक्षा के छात्रों के लिए खुल गए। कुछ स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं चली और अभिभावकों से कहा गया कि अब आफलाइन कक्षाएं और परीक्षा होंगी। इसका अभिभावकों ने विरोध किया। छोटे बच्चों के लिए आफलाइन कक्षाएं संचालित करने की मांग की गई।
सेंट कानरेड में आनलाइन कक्षाओं का लिया निर्णय
आगरा के सेंट कानरेडस में आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बच्चों की पढ़ाई और परीक्षाएं आनलाइन ही होंगी। इस निर्णय के बाद अभिभावकों में खुशी है।
सेंट पैट्रिक्स में कोई मैसेज नहीं
वहीं, सेंट पैट्रिक्स स्कूल में बच्चों की आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को भी आनलाइन कक्षाएं चली, आफलाइन कक्षाओं के लिए कोई मैसेज स्कूल की तरफ से नहीं आया है।

सेंट पीटर्स में आनलाइन परीक्षाएं
सेंट पीटर्स में आनलाइन परीक्षाएं चल रही हैं। 25 फरवरी तक छात्रों की आनलाइन परीक्षाएं हैं, इसके बाद छुटटी हो जाएंगी। 21 मार्च से आफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।
कान्वेंट स्कूलों में आफलाइन कक्षाएं
वहीं, शहर के अधिकांश कान्वेंट स्कूलों में सोमवार से आफलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षाएं भी आफलाइन होंगी। इससे अभिभावकों के साथ ही छात्र भी परेशान हैं।