मुंबईलीक्स… फिल्म अभिनेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब। अस्पताल में भर्ती। सर्जरी नहीं हुई। बेटे लव ने दिया स्वास्थ्य का अपडेट
बेटी सोनाक्षी की शादी के समय से हैं सुर्खियों में
फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर चर्चा में रहे थे। सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से 23 जून को मुंबई में शादी की। शादी में शत्रुघ्न हमेशा अपनी बेटी के बगल में खड़े रहे और उसका साथ दिया।
तेज बुखार के कारण धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती
अब खबर आ रही है कि 77 साल के शत्रुघ्न को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में जानकारी उनके बेटे लव सिन्हा ने बताया है कि मेरे पिता को तेज बुखार था और हमने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया, ताकि वह ठीक हो सकें और हम उनकी वार्षिक जांच भी करा सकें।
सर्जरी नहीं हुई है, स्वास्थ्य में सुधारः लव सिन्हा
ऐसी खबरें भी थी कि एक्टर की छोटी सी सर्जरी भी हुई है, इसपर लव ने कहा कि मैं हर दिन हॉस्पिटल जाता हूं। इसलिए मैं बता रहा हूं कि कोई सर्जिकल प्रक्रिया नहीं हुई थी, वह अब ठीक हो रहे हैं।