मुंबईलीक्स… फिल्म अभिनेता अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शूटिंग के दौरान घायल। हादसे के बाद करानी पड़ी सर्जरी।
नाक से खून बहने पर करनी पड़ी सर्जरी
फिल्म अभिनेता शाहरुख एक प्रोजेक्ट के लिए यूएस में शूटिंग कर रहे थे, जहां इस दौरान उनकी नाक में चोट लग गई। नाक से खून बहने लगा, जिसके कारण उन्हें जल्द से जल्द हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां एक छोटा सा ऑपरेशन भी करना पड़ा था।
डाक्टरों ने कहा- मामूली ऑपरेशन किया
डॉक्टरों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। लगातार बहते खून को रोकने के लिए शाहरुख की छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी है।
इंडिया वापस लौटे
ऑपरेशन के बाद शाहरुख के नाक पर बैंडेज बंधा दिख रहा था। शाहरुख इंडिया लौट आए हैं और अपनी चोट से उबर रहे हैं।