अमरोहालीक्स…पीएम मोदी का सपा-कांग्रेस पर हमला। कहा- दो शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही, इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गजरौला में जनसभा
पीएम मोदी ने आज गजरौला में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो शहजादों की जोड़ी घूम रही है, उनकी फिल्म शूटिंग चल रही। वह हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।
लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान अवश्य करें
पीएम ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें।
युवा वोट डालने जरूर जाएं
विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।