आगरालीक्स ….आगरा में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने एजेंट की पत्नी के साथ रेप के आरोप, घर आता जाता था मैनेजर।
आगरा की एक फाइनेंस कंपनी में खंदौली निवासी युवक छह साल से एजेंट है, कंपनी के मैनेजर से उसके पारिवारिक संबंध हो गए। मैनेजर उनके घर आने जाने लगा। आरोप है कि 17 नवंबर को मैनेजर खंदौली में एजेंट के घर आया। युवक घर से मैनेजर के लिए नाश्ता लेने चला गया, वह घर पहुंचा तक मैनेजर जा चुका था और पत्नी रो रही थी, युवक ने पत्नी से रोने का कारण पूछा, उसने कोई जवाब नहीं दिया।

मैनेजर पर रेप का आरोप
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी डिप्रेशन में आ गई, उसने पत्नी को भरोसे में लेकर पूछताछ की। युवक को उसकी पत्नी ने बताया कि मैनेजर ने 17 नवंबर को रेप किया और उसके आने से पहले ही घर से चला गया। इससे पहले भी मैनेजर युवक की पत्नी के साथ अश्लील हकरत कर चुका है। युवक का आरोप है कि वह थाने में तहरीर लेकर पहुंचा लेकिन मुकमदा दर्ज नहीं किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने आरोपी मैनेजर को पकड़ लिया लेकिन कार्रवाई किए बिना ही छोड़ दिया।