आगरालीक्स ..आगरा में हाई प्रोफाइल मामला, शादी के पांच महीने बाद पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट, जान से मारने की कोशिश, की धाराओं में मुकदमा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की पुरानी ईदगाह कालोनी निवासी तरुण भाटिया की बेटी तान्या भाटिया की शादी 20 अगस्त 2020 को लाडली कटरा निवासी रंजीव कोचर के बेटे वैभव कोचर के साथ हुई, शादी सितारा होटल ट्राइडेंट में हुई। आरोप है कि शादी मिले दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे, समय समय पर किसी न किसी चीज की मांग की। युवती के पिता ने उसे पूरा किया, इसके बाद भी वे मांग करते रहे। मांग पूरी ना होने पर युवती से मारपीट करने लगे। आरोप है कि नौ जनवरी 2021 को तान्या के साथ्ज्ञ पति, सास ससुर ने मारपीट की। इस मामले में थाना शाहगंज में युवती के पति वैभव कोचर, अनुपमा कोचर और ससुर रंजीव कोचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है