आगरालीक्स… आगरा में कार लोन कंपनी में किश्त जमा करने गई युवती के साथ तमंचे के बल पर रेप किया, युवती ने आरोप लगाए हैं कि उसके साथ तीन लोगों ने रेप किया। कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में कार लोन कंपनी मैगमा िफनकॉर्प, व्रंदावन टावर के पांच कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवक ने कैंटरा कार ली थी, इसके लिए मैगमा िफनकॉर्प, व्रंदावन टावर संजय प्लेस से लोन लिया था, लोन न चुकाने पर कार को कंपनी ने जब्त कर लिया था। थाना हरीपर्वत में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में युवती ने आरोप लगाए हैं कि नौ सितंबर 2017 को अपने पति के साथ डॉक्टर को दिखाने आई थी, डॉक्टर नहीं मिले तो कार लोन की एक लाख किश्त जमा करने के लिए मैगमा िफनकॉर्प, व्रंदावन टावर, संजय प्लेस पहुंचे।
पति को भेज फोटोस्टेट कराने के लिए भेजने के बाद रेप
युवती ने आरोप लगाए हैं कि उसके पति को कंपनी के कर्मचारियों ने पेपरों की फोटोस्टेट कराने के लिए भेज दिया। युवती को अकेली देख कंपनी का मैनेजर निधिश सक्सेना पहली मंजिल पर ले गया। यहां एक कमरे में कंपनी में कार्यरत हरीश कुमार ने कनपटी पर पिस्टल रख दी। इसके बाद निधिश सक्सेना, हरीश कुमार और नितिन कुमार ने बारी बारी से रेप किया।
40 मिनट बाद लौटा पति
युवती ने आरोप लगाए हैं कि कंपनी के तीनों कर्मचारियों ने उसके साथ रेप किया, उसका पति करीब 40 मिनट बाद लौटा, पत्नी को बदहवास हालत में देख उससे पूछा तो उसने तीनों लोगों द्वारा रेप करने की जानकारी दी। पति के बोलने पर उसके साथ गाली गलौज की, इस मामले में कोर्ट के आदेश पर निधिश सक्सेना, हरीश कुमार, नितिन कुमार, मुकेश कुमार और विनोद कुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
