आगरालीक्स ..आगरा में गणपति इंफ्रा स्ट्रक्चर लिमिटेड के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में धोखाधडी और धन हडपने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रभु नगर, जयपुर हाउस निवासी पवन कुमार गोयल ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि 24 अगस्त 2016 में आवासीय यूनिट संख्या 917 देहली टावर, गणपति वल्र्ड द्वितीय खसरा संख्या तीन, 11 और 12 मोजा बुढरा में पत्नी रुचि के नाम से एक फ्लैट बुक कराया था। फ्लैट 17 98 लाख में बुक हुआ। एडवांस के रूप में 2 .77 लाख रुपये दिए, एक सितंबर 2020 तक 11. 98 लाख रुपये जमा कर दिए।
नहीं मिला कब्जा
बकाया धनराशि फ्लैट पर कब्जा लेते समय जमा करनी थी लेकिन चार साल बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है। कोट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड के मालिक निखिल अग्रवाल निवासी गनेश प्लाजा, सुल्तानगंज की पुलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।