आगरालीक्स.. (Agra News 5th August )आगरा में बिस्लेरी के सीईओ, एमडी सहित 14 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के कौलक्खा देवरी रोड निवासी गिरीश चंद्रा ने थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि वे 2019 से बिस्लरी इंटरनेशनल के शाहदरा क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, शाहदरा चुंगी, रामबाग, जीवनीमंडी, कुबेरपुर आदि क्षेत्रों में बिस्लेरी की सप्लाई करते थे। माल मंगाने के लिए कंपनी के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसपफर किए गए लेकिनमाल की सप्लाई नहीं हुई और रुपये भी हडप लिए।
शाहदरा क्षेत्र में दो नए डिस्ट्रीब्यूटर खोले
गिरीश चंद्रा का आरोप है कि उन्हें माल सप्लाई नहीं किया और शाहदरा क्षेत्र में कंपनी ने दो नए डिस्ट्रीब्यूटर बना दिए। इसके लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया, 25 अप्रैल को कंपनी के आगरा के मैनेजर को पफोन किया तो कहा कि तुम्हारी सप्लाई रोक दी गई है। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, मैनेजर ने कहा कि एक रुपया भी नहीं मिलेगा, कोई पैसा वापस नहीं है। बिस्लेरी इंटरनेशनल के एमडी को नोटिस दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थाना एत्माउददौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, डिस्ट्रीब्यूटर से दस्तावेज मांगे गए हैं।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
बिस्लेरी के डायरेक्टर सीईओ अंगलो जॉर्ज, चेयरमैन एमडी रमेश चंद्र चौहान, डायरेक्टर जैनाव चौहान, जयंती चौहान, राजेंद्र कुमार गर्ग, अंजना घोष, पराग बंगाली, कादिर खान सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है।