आगरालीक्स …आगरा के कारोबारी ने जापान निवासी इंडिया यामाहा कंपनी के निदेशक हिरोशी सेतोगोवा सहित छह पर मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा की जेआर ओटोमोटिव्स, सिकंदरा हाईवे के मालिक राजीव मोहन सक्सेना ने इंडिया यामाहा मोटर्स के तीन निदेशकों सहित छह लोगों पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये है मामला
जेआर ओटोमोटिव्स, सिकंदरा हाईवे के मालिक राजीव मोहन सक्सेना इंडिया यामाहा के डीलर थे, उनका आरोप है कि कंपनी ने बीएस 4 वाहन और पाटर्स वापस कंपनी ने नहीं लिए हैं और कंपनी ने उनकी डीलरशिप भी बिना हिसाब किए खत्म कर दी है। इससे उन्हें बडा नुकसान हुआ है।
जापान निवासी निदेशक सहित छह पर मुकदमा
थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर कमलेश सिंह का मीडिया से कहना है कि कोर्ट के आदेश पर इंडिया यामाहा के निदेशक शिजुओका, जापान निवासी हिरोशी सेतोगावा निदेशक इंडिया यामाहा, युकिहिको टाडा निदेशक इंडिया यामाहा निवासी डिफेंस कालोनी नई दिल्ली, तोरु यामा गुचि निदेशक इंडिया यामाहा निवासी काचीपुरम ग्रेटर चेन्नई तमिलनाडू, मोटोफुमि शितारा अपर निदेशक इंडिया यामाहा निवासी ग्रेटर चेन्नई, हिरोयुकि तसुडा अपर निदेशक इंडिया यामाहा निवासी नई दिल्ली और आक्रति यादव कंपनी सेक्रेटरी इंडिया यामाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधडी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, अमानत में खयानत, आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है, विवेचना की जा रही है।