Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Fir lodged in fake compromised video of SP MLA circulated on WhatsApp in Agra
बिगलीक्स

Fir lodged in fake compromised video of SP MLA circulated on WhatsApp in Agra

252

आगरालीक्स ….आगरा के सपा विधायक और पूर्व मंत्री का फर्जी पोर्न वीडियो व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल होने के मामले में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि वीडियो भाजपा मीडिया ग्रुप आगरा पर यह वीडियो पोस्ट करने के बाद कमेंट किए गए हैं। इस मामले में गजेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 504, आईटी एक्ट 67 और 67 ए में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा के मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह को बताया कि व्हाटस एप पर भाजपा मीडिया ग्रुप नाम के ग्रुप पर पोर्न

firr 2
वीडियो पोस्ट हुआ। इस वीडियो पर कमेंट आने लगे, इस पर वीडियो पोस्ट करने वाले गजेंद्र सिंह नाम के युवक ने लिखा कि वीडियो तो देखो यह अरिदमन सिंह क्या कर रहे हैं, अश्लील वीडियो राजा अरिदमन सिंह का है। इस मैसेज के बाद कई लोग ग्रुप से एक्जिट हो गए। इस मामले में सपा के जिला मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा की तहरीर पर थाना बाह में गजेंद्र सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह का मीडिया से कहना है कि पोर्न वीडियो डालना अपराध है, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

कुछ ही देर में वायरल हो गया वीडियो
कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया, करीब 10 मिनट के वीडियो में एक महिला को कमरे में दिखाया गया है, इसके बाद एक बडे कद काठी का युवक आता है और महिला के साथ उस युवक का 10 मिनट का पोर्न वीडियो है। इस वीडियो के वायरल होने से खलबली मची हुई है। इसे चुनाव से पहले विधायक की छवि बिगाडने के लिए फर्जी तरह से तैयार कर सोशल साइड पर डाले जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

पोर्न वीडियो डालना और कमेंट करना है अपराध
आईटी एक्ट के तहत अपने मोबाइल में पोर्न वीडियो रखने से लेकर सोशल साइट पर इस तरह के वीडियो डालना अपराध है। इसके साथ ही इस तरह के वीडियो पर कमेंट करना भी अपराध है। इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!