आगरालीक्स…(3 November 2021 Agra News) आगरा में पटाखे की दुकानें सज चुकी हैं. दिवाली पर ग्रीन पटाखे ही चलेंगे. जानिए टाइम और क्या हैं पूरे नियम….
दिवाली पर ग्रीन पटाखे की अनुमति शासन से मिलने के बाद आगरा में अस्थाई आवेदन करने वाली पटाखें दुकानें सज चुकी हैं. आगरा के 12 स्थानों ही पटाखा बेचने के लाइसेंस प्रशासन द्वारा जारी किए गए. बुधवार को लाइसेंस जारी होने के बाद पटाखा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा ली हैं. यहां पर सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेचने की अनुमति दी गई हैं. दुकानें सजने के बाद से ही ग्राहकों की आवाजाही भी शुरू हो गई हैं.

इन स्थानों पर इतनी दुकानें
1 -अबुल उल्लाह की दरगाह 50
2- आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 स्थित एंथम के पास 25
3 -रुनकता तालाब के किनारे 5
4- हाथीघाट बाबा गुलाटीदास का खाली मैदान 10
5-जैन मंदिर के पास हनुमान नगर 5
6-कोठी मीना बाजार 90
7-जीआईसी मैदान 30
8-आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11, 12 का पार्क 25
9-कंपनी गार्डन का मैदान 20
10-शक्ति नगर का मैदान 10
11-बेप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान 3
12-भोलानाम गुलाब चंद स्कूल का मैदान 1
2 घंटे ही चला सकेंगे पटाखे
आगरा में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन इसके लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है। आगरा में दीपावली पर दो घंटे के लिए ही ग्रीन पटाखे चला सकेंगे।
बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर
आगरा में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते आगरा में ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति है। यह भी दो घंटे के लिए ही चलाए जा सकेंगे।