Friday , 7 August 2026
Home आगरा Firing, assault for opposing gambling on Diwali night in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Firing, assault for opposing gambling on Diwali night in Agra…#agranews

214

आगरालीक्स…(5 November 2021 Agra News) आगरा में दिवाली की रात को जुआ खेलने का विरोध करने पर फायरिंग, मारपीट. उठाकर यमुना में फेंकने का प्रयास. मुकदमा दर्ज…पुलिस कर रही जांच

कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में बीती दीवाली की रात को फायरिंग व मारपीट की घटना सामने आई है. मामला जसवंत की छतरी का है. बताया जाता है यहां पर रूबी पत्नी राजेश रहती हैं. बताया जाता है कि कल दिवाली की रात को कुछ लोग इनके घर के सामने जुआ खेल रहे थे. इस पर राजेश व इसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी जुआरियों ने गाली गलौज् देना शुरू कर दिया. इस पर झगड़ा हो गया. झगड़ा बढ़ने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने अपने कई और साथियों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोप है कि इस दौरान एक ने तमंचा से गोली भी चलाई जो कि रूबी के कंधे के पास से निकल गई और वह बाल—बाल बच गया.

आरोप है कि इसके बाद सभी हमलावरों ने उसे उठा लिया और उसे यमुना में फेंकने को ले जाने का प्रयास करने लगे. लेकिन वो किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भाग निकला. घटना की जानकारी पर पीड़ित के भाई भी मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना से गली में अफरातफरी मच गई. आरोपित समुदाय विशेष का होने पर तनाव की आशंका के चलते थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस के आने से पहले हमलावर वहां से भाग गया. पुलिस के अनुसार तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों को अरेस्ट किया गया हे.

आरोपियों के नाम फरमान, इमरान पुत्रगण फरीद खां, दिलाशाद, दीपक व अन्य 7—8 लोग बताए गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 7th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge to take Agra’s only mother’s milk bank to the masses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एकमात्र मातृ दुग्ध बैंक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,...

टॉप न्यूज़

Agra News: DM, Agra reviewed the work of the Jal Nigam and issued instructions regarding water supply…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कितने घरों में हो रही है गंगाजल की सप्लाई. पानी...

आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य...

error: Content is protected !!