आगरालीक्स…..आगरा के बाद फीरोजाबाद के भी नतीजे आ गए हैं, मेयर के पद पर फीरोजाआद से भाजपा प्रत्याशी नूतन ठाकुर 42392 वोट से जीत गई हैं। दूसरे नंबर पर ओबैसी की पार्टी एआईएमआईएम की मशरूम फातिमा रहीं, उन्हें 56536 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सपा की सावित्री देवी गुप्ता 45919 वोट और चौथे नंबर पर बसपा की पायल राठौर 41524 वोट रहीं। वहीं, कांग्रेस की शाहजहां परवनी को 13936 वोट मिले हैं।