फिरोजाबादलीक्स…करौली से लौट रहे फिरोजाबाद के कांच कारोबारी की कार नदी में में बही. मां की मौत, पति—पत्नी और दो बच्चे घायल
फिरोजाबाद के कारोबारी की कार करौली जिले में एक नदी में बह गई. पूरा परिवार करौली के श्री महावीर जी तीर्थ स्थल से दर्शन कर वापस लौट रहा था. हादसे में कारोबार की मां की मौत हो गई जबकि कारोबारी, उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हैं.
फिरोजाबाद के चौकी गेट रसूलपुर में कांच कारोबारी अंकित जैन रहते हैं. अंकित जैन अपनी पपत्नी अंशुल, बेटा कियान, बेटी अद्विका और मां 61 वर्षीय मनोरमा जैन इनोवा कार से करौली जिले स्थित भगवान महावीर रस्वामी के दर्शन करने के लिए गए थे. कार को चालक सुरेश सक्सेना चला रहा था. सभी लोग वापस गंभीर नदी केे कोजवे से आ रहे थे. चालक ने कार को निकालने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण कार बह गई. हादसे के समय मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाई और कार में फंसे अंकित जैन, पत्नी अंशुल, बेटा—बेटी कियान और अद्विका के साथ चालक सुरेश्श को बाहर निकाल लिया. मनोरमा जैन कार के साथ करीब 250 मीटर तक बह गईं.
ग्रामीण और पुलिस जब तक उनको निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अंकित जैन सहित सभी घायलों को हिंडौन जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ताी कराया है. हादसे के बाद जिले के कांच उद्यमियों में शोक छा गया है..