फिरोजाबादलीक्स… वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत, लोगों की आंखों के सामने डूब गया किशोर।
भीखनपुर, फिरोजाबाद के रहने वाले निर्भय राजपूत ने गांव में ही वाटर पार्क बनाया है, इसमें एक तरफ स्विमिंग पूल है। बुधवार दोपहर में वाटर पार्क में काफी भीड़ थी, इसी दौरान वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाते समय 12 साल का किशोर डूबने लगा, वह ज्यादा गहराई वाली जगह पर पहुंच गया था। किशोर को डूबते देख लोगों ने शोर मचा दिया। ( Firozabad Live News: 12 year old drown in Swimming Pool, died )
किशोर की हो गई मौत
किशोर को डूबता देख लोगों ने शोर मचा दिया, वाटर पार्क संचालक निर्भय राजपूत किशोर को बचाने के लिए स्विमिंग पूल में कूद गए और किशोर को बाहर निकाला उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी का मीडिया से कहना है कि प्रारंभिक जांच में किशोर की मौत पानी में डूबने से हुई है।
किशोर की पहचान नहीं हो सकी है, किशोर अकेला ही नहाने के लिए आया था।