फिरोजाबादलीक्स वीडियो देखें दर्दनाक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई बस बनी आग का गोला, चालक जिंदा जल, बस में बैठे यात्री आग में झुलसे। ( Agra Live News: Fire break out in bus on Agra Lucknow express way, Bus Driver burnt alive)
कानपुर से गुरुग्राम जाने के लिए रात में बस निकली, बस में 35 लोग यात्रा कर रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद क्षेत्र में बस के आगे चल रहा कंटेनर अचानक से रुक गया, पीछे से आ रही बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई, कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई।

चीख पुकार के बीच बस से कूदे यात्री, चालक जिंदा जला
जिस समय हादसा हुआ अधिकांश लोग सो रहे थे, ट्रक में जैसे ही बस ने ट्रक्कर मारी, आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं और बस से आग की लपटें उठने लगी। चालक अपने केबिन से बाहर नहीं निकल सका। यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। कई यात्री आग में झुलस गए लेकिन चालक बस से बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।