फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में पार्किंग के अंदर लगी भीषण आग. तीन कारें जलकर हुई राख. कई वाहन समय रहते सुरक्षित निकाले गए…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज नगर के मुख्य बाजार में स्थित एक पार्किंग में शनिवार को भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि पल भर में ही पूरी पार्किंग को अपनी चपेट में ले लिया. तीन कारें जलकर राख हो गईं. समय रहते दो दर्जन वाहन सुरक्षित निकाल लिए गए. दमकल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.जांच में सामने आया है कि पार्किंग स्थल पर कबाड़ का काम भी किया जाता था. आशंका जताई गई है कि पहले कबाड़ में आग लगी जो कि तेजी से पार्किंग में खड़े वाहनों तक पहुंच गई. तीन कारें जलकर राख हो गईं. घटना से काफी देर तक अफरातफरी मची रही.