फिरोजाबादलीक्स…. दर्दनाक हादसा आंखों के सामने प्लेटफार्म नंबर दो से तीन पर जाते समय राजधानी की चपेट में आए युवक और उसकी भाभी की मौत। ( Firozabad News: 20 year old Man & His sister in law crossing railway track, died#Firozabad)
मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला 20 साल के सनी की बहन गौरी की ससुराल फिरोजाबाद के मोहल्ला संतनगर में है। गौरी के बेटा हुआ था उसका नामकरण संस्कार था इसके लिए सोमवार को सनी अपने परिजनों के साथ समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बुधवार को ट्रेन से फिरोजाबाद से बुलंदशहर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
बच्चों को दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद हुआ हादसा
सनी उसके साथ उसकी भाभी सोनमति सहित परिवार के अन्य सदस्य थे, बच्चे भी थे। सभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर थे, उन्हें ट्रेन में बैठने के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन पर जाना था। सनी ने पहले बच्चों को रेलवे ट्रैक से होते हुए प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचाया। इसके बाद सनी और उसकी भाभी सोनमति रेलवे ट्रैक से होते हुए प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा रहे थे।
राजधानी की चपेट में आने से दोनों की मौत
उसी दौरान कानपुर से दिल्ली जा रही डिब्रूगट राजधानी एक्सप्रेस आ गई, दोनों राजधानी की चपेट में आ गए। लोगों की आंखों के सामने दोनों की मौत हो गई।साथ आए परिजन और बच्चे बिलखने लगे, स्टेशन पर चीख पुकार मच गई।