फिरोजाबादलीक्स …वीडियो देखें। पुलिस लाइन, फिरोजाबाद में प्रशक्षिण ले रहा सिपाही तीन मंजिल से नीचे गिरा, मौत, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Firozabad News: Trainee constable falls from roof, Died, Video#Agra )
फिरोजाबाद पुलिस लाइन में भर्ती के बाद सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है, पुलिस लाइन में ही बैरिक में ट्रेनी सिपाही रह रहे हैं। बुधवार की सुबह ट्रेनी सिपाही गाजियाबाद निवासी तरुण कुमार बैरिक की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। तेज आवाज सुनकर ट्रेनी ले रहे अन्य सिपाही आ गए। ट्रेनी सिपाही तरुण के सिर से खून बहने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
ट्रेनी सिपाही तरुण कुमार के तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौत होने की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छत से गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है।