फिरोजाबादलीक्स…पेट्रोल पंप पर सो रहे दो कर्मचारियों की मौत. जेनरेटर वाले कमरे में सोये थे, सुबह दोनों मृत पाए गए
आगरा मंडल के फिरोजाबाद में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारी मृत पाए गए हैं. दोनों जेनरेटर वाले कमरे में खाना खाकर सोए थे. शुक्रवार को दोनों कमरे में मृत पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि जेनरेटर के धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत् हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फिरोजाबाद जलेसर रोड पर नगला सोंठ गांव के पास पेट्रोल पंप है. इस पर 25 साल का मोहित और 20 साल का सागर काम करते थे. दोनों इटावा के रहने वाले थे. गुरुवार रात को दोनों पंप पर आए और खाना खाने के बाद दोनों जेनरेटर वाले कमरे में सोने के लिए चले गए. लाइट नहीं आने पर कमरे में छोटा जेनरेटर चल रहा था और कमरा बंद था. शुक्रवार सुबह दोनों 8 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो साथी को शक हुआ. कमरे में देखा तो दोनों अचेत थे. इस पर उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अचेतावस्था में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया. यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेनरेटर के धुएं से दम घुटने से दोनेां की मौत हुई है. जांच की जा रही है.