फिरोजाबादलीक्स…पत्नी ने पति को पिला दिया मच्छर भगाने वाला लोशन. अस्पताल में हुआ भर्ती.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक पत्नी ने अपने पति को मच्छर भगाने वाला लोशन पिला दिया. इससे पति बेहोश हो गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पति—पत्नी के बीच संपत्ति विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है.लोधीपुरम में रामविलास रहता है. रामविलास ने पुलिस को बताया कि संपत्ति और पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने उसे जबरन मच्छर भगाने वाला लोशन पिला दिया. लोशन पीने के बाद रामविलास की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया. आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.