आगरालीक्स….(7 June 2021 Firozabad) पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े 8 गौ तस्कर. इस तरह चकमा देकर गैंग देता था वारदात को अंजाम
फिरोजाबाद पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के दौरान 8 गौ तस्करों को पकड़ा है. पुलिस ने गैंग के पा से ट्रक, कार, चाकू, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार—सोमवार की रात को पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि नगला पोहपी रोड स्थित जंगल में कुछ गौ तस्कर गौवंश को ट्रक में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस पर पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए प्लानिंग कर ली. पुलिस ने उन्हें जब चारों तरफ से घेर लिया तो अपने को घिरता देख गौ तस्करों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 8 गौ तस्करों को अरेस्ट कर लिया.
ये किये गिरफ्तार
इमरान निवासी खतौली शराफत कॉलोनी मुजफ्फर नगर
रहीश निवासी संभल हेरा थाना मीरापुर मुजफ्फर नगर
रहीश निवासी कस्बा मोहल्ला बाबरपुर अजीतमल औरैया
असलम निवासी डाक बंगला रसूलपुर फिरोजाबाद
सतेंद्र सिंह निवासी अहेरीपुर बकेबर इटावा
शंकर निवासी डारा केवल नगर थाना आनंदपुर कोटा राजस्थान
पन्नालाल निवासी नौशहरा
मुलायम सिंह निवासी नौशहरा शिकोहाबाद
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार गौ तस्कर दिन में गौवंश को एकांत जंगल में एकत्रित किया करते थे और रात को ट्रकों में भरकर मेरठ के लिए भेज दिया करते थे. ये लोग ट्रक में दो फीट बालू भरते हैं, जिससे दौंची पर गोवंश को चोट न लगे और वो आवाज न करें. पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है.