Thursday , 11 December 2025
Home बिगलीक्स First ‘NRI-day Conference’ in Agra: Big opportunity in UP, CM focus on SP achievement
बिगलीक्स

First ‘NRI-day Conference’ in Agra: Big opportunity in UP, CM focus on SP achievement

nri
आगरालीक्स
 …..आगरा में सीएम अखिलेश यादव ने ‘‘प्रथम उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस‘‘ समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया तभी सफल हो पायेगा जब मेक इन यू0पी0 सफल होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश न केवल देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है बल्कि भारत का सबसे बड़ा बाजार भी है। उनका फोकस सरकार की उपलब्धियां बताने पर रहा, बडे कारोबारियों ने प्रदेश में करोडों का निवेश करने की सहमति बनी। राज्य की निवेश नीतियाॅ, अच्छे यातायात के साधन, बढ़ती हुयी ऊर्जा क्षमता और अन्य सामाजिक सेवायें निश्चित रूप से दूसरे राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में बेहतर है। मुख्य मंत्री ने आगामी वर्षों में भी उ0प्र0 प्रवासी दिवस समारोह के आयोजन की घोषणा की।
ए​क हजार करोड का निवेश
इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के प्रवासी भारतीय यूसुफ अली एम0ए0 ने लखनऊ में एक हजार करोड़ रू0 निवेश की घोषणा की जिससे लगभग 3 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

16 एन0आर0आई0 को ‘उ0प्र0 रत्न अवार्ड’
‘उ0प्र0 रत्न अवार्ड’ से अलका भटनागर, अशूक रामसरन, डा0 अतात खान, वासुदेव पाण्डेय, फ्रेन्क एफ0 इस्लाम, कंवल रेखी, डा0 खालिद हमीद, डा0 कृष्ण कुमार, नदीम अख्तर तरीन, डा0 नन्दिनी टण्डन, डा0 राजन प्रसाद, प्रो0 राजेश चन्द्र, डा0 राजिन्दर तिवारी, डा0 श्री नाथ सिंह, सुमन कपूर व  तलत एफ हसन सम्मिलित हैं।
13 एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किए गए
फिजी की साउथ पेसीफिक यूनीवर्सिटी, कनाडा के टोरन्टो की इण्डो कनेडियन चैम्बर आफ कामर्स , शारजाह की इण्डियन ट्रेड एक्जीवीशन सेंटर, दुबई की इण्डियन बिजनेस काउन्सिल, केनेडा की यूपिका, नदीम तरीम एजूकेशन सोसायटी, पेनोरमा इण्डिया, इण्डिया एसोसिएशन आफ जापान, नार्थ अमेरिका की उ0प्र0 एसोसिएशन, डब्लूटीसी नोएडा डवलपमेन्ट कंपनी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक एवं ग्लाबल आर्गनाइजेशन आफ प्यूपिल आफ इण्डियन आरिजन आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

बिगलीक्स

Agra News: Arvee Academy Asat Admission Cum Scholarship test for NEET & JEE Aspirant on 20th December 2025#Agra

आगरालीक्स आगरा में नीट, आईआईटी जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के...

error: Content is protected !!