आगरालीक्स…(13 December 2021 Agra News) आगरा के एसएन में शुरू हुआ ‘फ्लेम्स 2021’. फोटोज में देखें खेल का ये उत्सव…

पांच दिन तक चलेगा खेल उत्सव
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में सोमवार से वार्षिक खेल उत्सव ‘फ्लेम्स 2021’ का शुभारंभ हो गया. पांच दिन तक चलने वाले इस खेल उत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया. इस अवसर पर मशाल जुलूस निकाला गया. संकाय सदस्य एवं छात्रों के बीच रस्साखींच के आयोजन के साथ ही छात्र एकादश क्रिकेट मैच भी खेला गया जिसमें संकाय एकादश विजयी रहे. बता दें कि विगत दो वर्षों से कोविड के कारण फ्लेम्स का आयोजन नहीं हो सका था लेकिन इस वर्ष कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लेम्स शुरू किए गए.

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, डॉ. हरी सिंह, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. नीतू चौहान सहित कॉलेज एवं चिकित्सालय के संकाय सदस्य, अधिकारी एवं स्टूडेंट्स मौजूद रहे. बता दें कि सोमवार से शुरू हुए इस खेल उत्सव में 17 दिसंबर तक कई प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके माध्यम से मेडिकल स्टूडेंट्स की विभिन्न प्रतिभाएं सामने आएंगी.
