Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Flight from Agra to Mumbai, Bhopal, Ahmedabad, Delhi start from July 2021 #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Flight from Agra to Mumbai, Bhopal, Ahmedabad, Delhi start from July 2021 #agranews

117

आगरालीक्स.(.Agra News 24th July) अच्छी खबर , आगरा से मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद, दिल्ली के लिए फ्लाइट हो रही शुरू, जुलाई से आगरा से चार शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
कोरोना की दूसरी लहर के कारण आगरा से मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई थीं लेकिन अब जुलाई से एक बार फिर से इन शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं. हालांकि अभी तक आगरा से बेंगलोर की फ्लाइट लगातार चालू है. आगरा से बेंगलोर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चालू है. इसके अलावा आगरा से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट सेवा दोबारा से चालू कराने की बात हो रही है. बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट गोवा से वाया आगरा होते हुए दिल्ली जाती थी, लेकिन कोविड के कारण इस फ्लाइट को भी बंद कर दिया गया. ऐसे में इसके भी दोबारा से चालू होने की उम्मीद है.

एयरपोर्ट के टेंडर को लेकर हुई बैठक
बता दें कि सांसद, आगरा एवं आगरा हवाई अड्डा सलाहाकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता मे मंगलवार को आगरा एयरपोर्ट पर आगरा हवाई अड्डा सलाहाकार समिति की बैठक हुई. इसमें सलाहकार समिति के सदस्यों के अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन, पुलिस और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, एयरलाइन्स, वायुसेना और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगरा में एयरपोर्ट हवाई पर सिविल एनक्लेव को धनौली, अभयपुरा और बल्हेरा गांवों की जमीन पर शिफ्ट करने का लटका चला आ रहा प्रकरण शीघ्र निस्तारित होगा. प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए ढाई साल पहले टाटा ग्रुप का दिए गये 325 करोड़ के टेंडर की समय अवधि पूरा होने के बाद अब दोबारा टेंडर होगा. बैठक में एयरपोर्ट निदेशक ए ए अंसारी, एयरफोर्स प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार खुनेजा, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, अपर नगर आयुक्त अधिकारी उपस्थित थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!