Tuesday , 11 March 2025
Home बिगलीक्स Flight is coming from Mumbai to Agra in just 2 hours, people are sharing their experiences#agranews
बिगलीक्स

Flight is coming from Mumbai to Agra in just 2 hours, people are sharing their experiences#agranews

आगरालीक्स…(7 August 2021 Agra News) आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आगरावासी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. मुंबई से दो घंटे में फ्लाइट आगरा पहुंच गई. जानें किस दिन कौन सी आ रही फ्लाइट

आगरा में विमान सेवा के शुरू होने के बाद से ही हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. आगरा से मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए इस समय फ्लाइट आ और जा रही हैं. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई इन फ्लाइट्स से आगरावासी खूब सफर कर रहे हैं. हाल में अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या तो फुल रही. इधर फ्लाइट से आगरा जाने और आने पर लोग अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं. सबसे ज्यादा उत्साहित वो लोग हैं जो कि पहली बार हवाई यात्रा कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में लोग हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं.

शनिवार को मुंबई से दो घंटे में फ्लाइट आगरा पहुंची. मुंबई से आगरा जहां 99 लोग आए तो वहीं आगरा से मुंबई जाने वालों की संख्या 88 रही. आगरा से मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट जहां सप्ताह में तीन दिन चल रही है तो वहीं बेंगलोर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रहती है. इसके अलावा जल्द ही भोपाल के लिए भी आगरा से फ्लाइट शुरू हो सकती है.

आगरा टू अहमदाबाद
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित हो रही है.
टाइमिंग
अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलती है जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाती है. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाती है.
किराया
इसका सेवर किराया 2799 रुपये रखा गया है.

आगरा टू मुंबई
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरती है जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाती है आगरा से इंडिगो की फ्लाइट 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरती है जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है.
ये है किराया
आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है.
सप्ताह में तीन दिन होगी फ्लाइट
आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है.

आगरा टू बेंगलोर
आगरा से बेंगलोर की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है.
ये होगी टाइमिंग
बेंगलोर से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलेगी जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाएगी. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: An innocent child fell into a drain in Agra. Efforts are on to rescue him…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में गिरा मासूम बच्चा. रेस्क्यू. निकालने का प्रयास जारी...

बिगलीक्स

Agra News: Holi being played on Rangbhari Ekadashi at Shri Khatu Shyam Temple in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में खेली जा रही होली. रंगभरनी...

बिगलीक्स

Agra News: BJP workers locked down ADA in Agra. Allegations of corruption against officials…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने की एडीए पर तालाबंदी. अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार...

बिगलीक्स

Agra News: People are reaching Smart City to see CCTV footage of theft and accident, know how much is the charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर 1500 सीसीटीवी. चोरी या एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज...

error: Content is protected !!